दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों से रोजी रोटी के लिए अपने गांवों से हजारों किमी दूर दिल्ली, पंजाब, मुंबई सहित अन्य शहरों में गये कामगारों का पलायन कर किसी ना किसी माध्यम से अपने गांव की तरह वापस लौटना लगातार जारी है। शनिवार शाम तक बाहर से अपने गृह प्रखंड पहुंचे कामगारों की संख्या 11 सौ के करीब पहुंच गया है, जिसे प्रखंडस्तरीय 09 अलग-अलग क्वारेंटाइन सेंटरों में ठहराया गया है।

शनिवार को करीब डेढ़ सौ की संख्या में कामगार लोग जो भाड़े की बसों, ट्रक एवं किसी ना किसी माध्यम से किशनगंज, बहादुरगंज में उतरे लोग पैदल बिना पूर्व सूचना के जांच एवं खुद को सरकार के आदेशानुसार 21 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में ठहरने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंच गये। अचानक से भीड़ लगने से कुछ समय के लिए स्वाथ्य केंद्र दिघलबैंक अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी. एन. रजक के नेतृत्व में अन्य डॉक्टरों की टीम ने सभी लोगों का स्क्रीनिंग किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रशासन को सूचना देकर सभी लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment