नगर निगम मुंगेर ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 160 करोड़ का बजट मंगलवार को आयोजित बैठक में पारित किया। मेयर रूमा राज की अध्यक्षता में बैठक नगर भवन में हुई। मेयर ने 1.16 लाख रुपये की मुनाफा के साथ वर्ष 2020-21 के लिए 160 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। जिसे वार्ड पार्षदों द्वारा विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
प्रस्तुत बजट में राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 40.30 करोड़ रुपया प्रस्तावित है। जबकि पूंजीगत प्राप्तियों में से 55.45 करोड़ रुपया प्रस्तावित है। नगर निगम क्षेत्र में सफाई सहित अन्य मद में खर्च के लिए 73.74 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।
इसके अलावा सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 8.63 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
जिससे सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम हेतु आवश्यक उपकरणों एवं मशीनरी की खरीद जैम पोर्टल से खरीदी जा सकेगी। निगम के 12 वार्डों में मुख्यमंत्री पक्की गली नाली का कार्य पूर्ण करने के लिए 16 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जबकि नगर निगम के पूंजीगत व्यय के लिए 86.25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट प्रस्तुत करते हुए मेयर रूमा राज ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में नगर निगम ने विकास सहित अन्य कार्यों में काफी प्रगति की है।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में निगम को जहां 13.33 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई थी, वहीं 2019-20 में कुल 14.50 करोड़ राजस्व की प्राप्ति दिसम्बर माह तक हुई। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 40.30 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य प्रस्तावित है। बताया कि टैक्स रेवेन्यू मद में 2018-19 में 2.69 करोड़, 2019-20 में 3.38 करोड़ टैक्स से प्राप्त हुआ है जो पिछले वर्ष से 26 प्रतिशत अधिक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment