गया जंक्शन ट्रेनों के परिचालन को लेकर शुक्रवार को काफी व्यस्त रहा। जंक्शन पर चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बिहार के विभिन्न जिलों के 4022 प्रवासी उतरे। वहीं जंक्शन से गुजरी कोयंबटूर-विहारशरीफ श्रमिक स्पेशल ट्रेन में करीब 1100 प्रवासियों को खाना व पानी उपलबध करवाया गया। इस ट्रेन से गया जंक्शन पर कोई भी प्रवासी नहीं उतरा। खाना उपलब्ध होने के बाद प्रवासियों को लेकर ट्रेन गंतव्य बिहार शरीफ के लिए खुली। सुबह 6 बजे चेन्नई-पूर्णिया श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जंक्शन पर 470 प्रवासी उतरे।

सुबह 8 बजे जयपुर-सुपौल स्पेशल ट्रेन से 904, दोपहर 12 बजे राजस्थान के अलवर से पहुंची स्पेशल ट्रेन से 1088, वहीं 13:30 में पहुंची चेन्नई बरौनी स्पेशल ट्रेन से 407 और शाम 15:50 में पंजाब के जालंधर से पहुंची ट्रेन से 1150 प्रवासी उतरे। इनमें महिला बच्चे सहित बिहार के विभिन्न जिलों के प्रवासी शामिल थे। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कतारबद्ध प्लेटफार्म से बाहर निकाला गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी का थर्मल स्क्रीनिंग, पंजीकरण व कवारेंटाइन मुहर लगाया।
पहली बार उच्च तापमान मिलने पर सभी पानी पिलाकर पहले कराया गया आराम
जंक्शन पर जालंधर से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान 300 कामगारों के बॉडी टेम्प्रेचर सामान्य से उच्च मिला। सिविल सर्जन के निर्देश के बाद उन्हें पानी पीकर थोड़ी आराम करने की सलाह दी गई। एक घंटे के बाद सभी का दोबार टेम्प्रेचर समान्य मिलने पर क्वारेंटाइन के लिए गृह जिला भेजा गया। वहीं चेन्नई-बरौनी स्पेशल ट्रेन में स्क्रीनिंग के बाद 4 संदिग्ध मिले। सभी को जंक्शन परिसर स्थित होटल अर्नव में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर भेजा गया।
दिल्ली का टिकट लेकर गया में उतर रहे यात्री
गया जंक्शन से गुजरने वाली सभी राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस से करीब 500 यात्री प्रतिदिन उतर व चढ़ रहे हैं। रिजर्वेशन के अनुसार यात्रियों की संख्या से अधिक लोग यहां आ रहे। रेल सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली से गया तक का कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर नई दिल्ली से हावड़ा तक का टिकट लेकर लोग गया जंक्शन पर उतर जा रहे हैं। कमोबेस यही स्थित जंक्शन से गुजरने वाली सभी राजधानी स्पेशल ट्रेनों में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Body temperature of 300 workers from special train found high, 4 suspects in double check

Post a Comment