लॉक डाउन में घर से बाहर नहीं निकलने के कारण जिनकी मोटरसाइकिल अब स्टार्ट होने में दिक्कत दे रही है, बजाज वैसे ग्राहकों के लिए बजाज शो रूम तमन्ना इंटरप्राइजेज में 31 मई तक फ्री बैट्री चेकअप एवं रिचार्ज कैंप का आयोजन किया है। 15 मई से बैट्री चेकअप एवं रिचार्ज कैंप संचालित हो रहा है। कैंप के दौरान सभी बजाज वाहनों का फ्री बैटरी चेक एवं चार्ज किया जा रहा है।

साथ ही बैटरी कंपनी के द्वारा उचित सलाह एवं मेन्टेन्स टिप्स भी दिया जा रहा है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइड लाइन का पालन करते हुए पूरे शो रूम एवं सर्विस सेंटर को सेनेटाइज किया गया है। प्रत्येक ग्राहक और कर्मचारी का थर्मल स्कैनिंग किया जा रहा है। मुख्य तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष पालन किया जा रहा है।

सभी ग्राहकों से अपील है कि आप अपनी बजाज मोटरसाइकिल बजाज शो रूम तमन्ना इंटरप्राइजेज में लाकर ऑफर का लाभ उठाएं। तमन्ना इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि फिर से राइड करो योजना के तहत बजाज मोटर साइकिल के ग्राहकों को कंपनी की ओर से यह सुविधा प्रदान की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Free battery checkup and recharge camp of Bajaj to be held by 31 May

Post a Comment