भाजपा महिला मोर्चा पूर्णिया जिलाध्यक्ष अर्चना साह ने गुरुवार को बिहार प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लाजवंती झा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा पूर्णिया के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना साह ने बताया कि 31 सदस्यीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष के रूप में कल्याणी देवलाल, ममता देवी, मानो देवी, वीणा सिंह, महामंत्री के रूप में मीनाक्षी सिन्हा, जिला मंत्री के रुप में संजू देवी, कंचन चौधरी, लक्ष्मी झा, कोषाध्यक्ष रेखा सिंह, मीडिया प्रभारी पूजा कुमारी एवं कार्यसमिति सदस्यों मे मुन्नी मरांडी, रीता साह, खुशबू भारती, धानो देवी, वार्ड पार्षद लीला देवी, पार्षद रिंकू देवी, रागिनी देवी, रंजना सिंह, बनिता वर्मा, मधु देवी, पिंकी सिन्हा, किरण देवी, अनिता चौधरी, पंचोली देवी, मनोरमा देवी, ममता देवी, नाज परवीन शामिल हैं।
नवमनोनीत विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में क्रांति देवी, झुन्नू देवी, इंदू सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, रीता साह, तारा साह, वीणा सूद शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी नवमनोनीत महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق