प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं आसपास के जिलों में तेजी से कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। परंतु, जिलावासी अभी भी सचेत नहीं दिख रहे हैं।
लॉकडाउन फेज 4 की घोषणा होने और प्रशासन द्वारा कई छूट मिलते ही लोग सरेआम लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रशासन की सख्ती और अपील के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। प्रशासन ने सप्ताह में तीन दिन ही दुकान खोलने की अनुमति दी है। परंतु, लोग दुकान खोल रहे हैं। वही शहर में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। बैंक, सब्जी मंडी, ग्राहक सेवा केंद्र, ऑनलाइन केंद्र, इलेक्ट्रिक की दुकानों पर लोगों की अधिक भीड़ देखी जा रही है।
जिले में अब तक पांच मरीज मिले हैं जिसमें तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। आज तक संक्रमण से बचाव की कोई दवा इजाद नहीं होने के कारण लोगों का सतर्कता बरतना अतिआवश्यक है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सहित तमाम आला अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सुरक्षा चक्र टूटा तो खतरा बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा। गत 6 मई से जिले में प्रवासियों का आना शुरू है। वहीं क्वारेंटाइन सेंटर पर अव्यवस्था की भी खबरें सामने आ रही है। इस बीच डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी लगातार क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق