प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 33 हजार 218 परिवारों को आवास की सुविधा मुहैया करायी जायेगी। ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के लाभुकों को भी आवास सहायता की राशि दे दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के गृह विहीन 33 हजार 218 परिवारों को आवास मुहैया कराने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2016-17 में 13 हजार 380, 2017-18 में 3 हजार 695, 2019-20 में 15 हजार 301, 2020-21 में 842 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि पूर्व के वित्तीय वर्षों में प्राप्त 32 हजार 376 लक्ष्य में से इस्लामपुर में 3 हजार 618, हरनौत में 3 हजार 458, अस्थावां में 2 हजार 940, एकंगरसराय में 2 हजार 417, नूरसराय में 2 हजार 245, हिलसा में 2 हजार 200, सरमेरा में 1 हजार 984, नगरनौसा में 1 हजार 873, चंडी में 1 हजार 812, बिहारशरीफ में 1 हजार 653, करायपरसुराय में 1 हजार 307, बिंद में 1 हजार 43, बेन में 1 हजार 35, राजगीर में 1 हजार 7, सिलाव में 965, थरथरी में 840, परबलपुर में 810, रहुई में 721, गिरियक में 508 और कतरीसराय में 348 लाभार्थियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए उपलब्ध कराये गये लक्ष्यों का वितरण किया जाना प्रखंडों में शेष है।
29 हजार 610 आवासों को मिली है स्वीकृति
मंत्री श्री कुमार ने बताया कि जिले में उपलब्ध कराये गये लक्ष्य के विरूद्ध 29 हजार 610 गृह विहीन पात्र परिवारों को आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिनमें महादलित 8 हजार 996 परिवार, अल्पसंख्यक समुदाय के 745 परिवार और अन्य श्रेणी के 19 हजार 912 परिवार शामिल हैं। शेष 3 हजार 600 लाभुकों को आवास की स्वीकृति प्रक्रिया में है। मंत्री ने बताया कि जिन लाभुकों को स्वीकृति मिली है उनमें से 18 हजार 769 लाभुकों ने आवास निर्माण का काम पूराकर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment