तमिलनाडु के कोयम्बटूर में फंसे बिहारी कामगारों को स्पेशल ट्रेन द्वारा लाया जा रहा है। बुधवार को कोयम्बटूर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई जो शुक्रवार को करीब 10.45 बजे बिहारशरीफ स्टेशन पहुंचेगी। 24 बोगी के इस स्पेशल ट्रेन में करीब 1400 श्रमिक हैं। सभी बोगी में सैनिटाइजर सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। स्टेशन पर नाश्ता, पानी आदि उपलब्ध कराया जायेगा।
स्टेशन पर बैरेकेडिंग कर जांच काउंटर बनाया गया है। डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर के आस पास के स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गई है। उन्होने बताया कि ट्रेन से उतरने वाले कामगारों और उनकी फैमिली को लाइन में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी करते हुए बाहर निकाला जाएगा। जहां से बस के माध्यम से प्रवासी कामगारों को कारगिल बस स्टैंड लाकर पूर्व में संबंधित प्रखंडों के लिए आवंटित वाहन के माध्यम से प्रखण्ड मुख्यालय में भेजा जाएगा।
गया होते आएगी ट्रेन: बिहारशरीफ़ स्टेशन प्रबन्धक वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन गया-तिलैया और राजगीर होते हुए बिहारशरीफ़ आएगी। स्टेशन परिसर में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।
विशेष बस से पहुंचाये जायेंगे प्रखंड
एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने गुरुवार को स्टेशन परिसर में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने बताया कि कामगार जिस जिस प्रखंड के होंगे उन्हें बस से प्रखंड पहुंचाया जायेगा। डीएम ने बताया कि कुल 45 बसें हैं।
14 दिन होम क्वारेंटाइन अनिवार्यडीएम ने बताया कि मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान बिना लक्षण वाले कामगारों को अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए प्रखण्ड मुख्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। उसके बाद 7 दिन होम क्वारेंटाइन में रहना पड़ेगा। उन्होने कहा कि जो कामगार अनुशासित ढंग से क्वारेंटाइन सेंटर में रहेंगे,उन्हें ही रेल भाड़े की प्रतिपूर्ति एवं अन्य अनुमान्य राशि का भुगतान किया जाएगा।
स्क्रीनिंग के लिए 25 टीम
सीएस डॉ. राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ट्रेन से आने वाले प्रवासी को स्क्रीनिंग के लिए 25 टीम बनाई गई है। 22 टीम कार्यरत रहेगी और 3 टीम को रिजर्व रखा गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर कहीं भेजा जा सके। सभी टीम को पीपीई किट, सैनिटाइजर व अन्य आवश्यक सामाग्री उपलब्ध करा दिया गया है।
निगम ने भी की पूरी तैयारी
नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने बताया कि करीब 100 अधिकारी व कर्मी लगाए गए हैं। प्रत्येक बोगी पर दो दो कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावे सभी वार्ड जमादार को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। सैनिटाइज के लिए 10 स्प्रे मशीन उपलब्ध कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment