पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है। दोनों में कोरोना के लक्षण मिलने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। दाेनाें की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई की है। दोनों को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने की शिकायत थी। इनमें एक मरीज 62 साल का तो दूसरा 25 साल का है। बुजुर्ग मरीज सीवान जिले के पंचरूखी तो दूसरा पटना के दीघा का रहने वाला है। इसकी पुष्टि प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने की।

इधर, स्वास्थ विभाग की ओर से जारी आंकड़ाें में पटना के खुसरूपुर का भी एक युवक पाॅजिटिव पाया गया है। खुसरूपुर प्रखंड में तीसरा पॉजिटिव मामला सामने आया है। युवक की उम्र 40 साल है। बुधवार को पीएमसीएच में 317 सैंपल की जांच हुई। इनमें 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें गया के 20 और पीएमसीएच के 2 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां आइसोलेशन वार्ड में 16 मरीज भर्ती है। बुधवार को 13 भर्ती हुए हैं। 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा 11 संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।
बाढ़ के 18 और बीएमपी के 15 जवान ठीक
कोरोना मामले में बुधवार का दिन पटना जिले के राहत वाला रहा। 44 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एनएमसीएच में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को डिस्चार्ज किया गया। मुंगेर के जमालपुर निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम को 18 मई को भर्ती कराया गया था। अभी 39 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को 47 संदिग्ध और 8 नए पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती 18 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद सभी को चिकित्सकों, नर्सों व अस्पतालकर्मियों ने ताली बजा कर विदाई दी।

अस्पताल के उपाधीक्षक विकासचंद चौधरी ने बताया कि कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों में बाढ़ के ग्वार का सुधीर पासवान, अटनावां का संटू कुमार, शंकर कुमार, वीरेंद्र केवट, राजाराम केवट, पूनम देवी औश्र मसहत्थू निवासी कृष कुमार, ढकवाहाचक की रेखा देवी, संध्या कुमारी, लवली कुमारी, अर्चना कुमारी, हेमा देवी, ललन कुमार, चिंता देवी, आकाश कुमार, सागर राम, साहिल कुमार, प्रकाश कुमार शामिल हैं। इनमें 11 ढकवाहाचक गांव के एक ही परिवार के हैं।
बीएमपी-14 के 15 जवानों ने कोरोना से जंग जीत ली। बामेती आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 11 पुरुष और पाटलिपुत्र होटल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 4 महिला जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को इन 15 जवानों को बीएमपी-5 हाईस्कूल में क्वारेंटाइन कर दिया गया। 7 से 17 मई के बीच बीएमपी-14 के 47 जवान कोरोना संक्रमित हो गए थे। इनमें 13 जवानों को इलाज चल रहा है। 7 मई को सबसे पहले संक्रमित होने वाले बीएमपी-14 के एक रिटायर्ड हवलदार संक्रमित जो झारखंड के गुमला जाने वाले थे और लाकडाउन के दौरान से संक्रमित हो गए थे। वे भी ठीक हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बामेती आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 11 पुरुष और पाटलिपुत्र होटल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 4 महिला जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

Post a Comment