बिहार में एक युवा आईएएस अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 2017 बैच का यह आईएएस अधिकारी नालंदा में पदस्थापित हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें गुरुवार काे आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया है। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं। वह किसी स्थानीय के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। उनका सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजा गया था। बिहार में किसी आईएएस अधिकारी के संक्रमित होने का यह पहला मामला है। अधिकारी के संपर्क में आने वालों को आइसोलेट करके उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इधर, गुरुवार काे प्रदेश में 46 नए कोरोना मरीज मिले। इस तरह राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 999 हो गई है। मुजफ्फरपुर में लगातार छठे दिन गुरुवार को तीन अाैर प्रवासी काेराेना संक्रमित मिले हैं। इस तरह मुजफ्फरपुर में अबतक 18 काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं। हालांकि अभी तक कुल 411 मरीज स्वास्थ्य होकर घर गए हैं। 46 नए मरीजों मे पूर्णिया से 8, लखीसराय से 6, खगड़िया से 6, मुजफ्फरपुर, नालंदा और बांका से 3, जहानाबाद से 5, नालंदा से 3, शेखपुरा, रोहतास, वैशाली, सुपौल से 2, भोजपुर, किशनगंज,भागलपुर और नवादा के एक-एक शामिल हैं।
दिल्ली में सैंपल दे बिहार भागे भाई-बहन,रिपाेर्ट पाॅजिटिव
सासाराम। दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में सैंपल देने वाले भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों सैंपल देने के बाद भागकर शिवसागर चले आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों की खोज हुई। उसके बाद वे सदर अस्पताल सासाराम पहुंचे। दोनों को भर्ती किया गया है। इधर सासाराम में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाला शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment