नगर में नप के सफाई कर्मचारियों ने नालों की उड़ाही विभिन्न जगहों पर किया है। नाला उड़ाही के 4 दिन बाद भी सड़क से कचरे का उठाव नहीं होने से अब राहगीरों व स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जाता है कि समस्त नगर में बरसात से पहले सभी मुख्य नाला एवं शाखा नालियों की उड़ाही करने की नगर प्रशासन की योजना है। जिसके आधार में पर नगर के कई वार्डाें में नाला की उड़ाही भी शुरु कर दिया गया है। इधर शहर कई जगहों पर नाला उड़ाही कर कचरे काे सड़क पर रख दिया गया। सफाई कर्मियों ने नाला उड़ाही के 4 दिन बाद भी कचरें का उठाव नहीं किया है। कचरा का उठाव नहीं होने से कचरा सुख गया। जिससे धुल उड़ने, कचरा पुन: नाला में जाने एवं संबंधित लोगों को दुर्गंध से परेशानी के साथ राहगीरों को भी आने-जाने में भी परेशानी उत्पन्न हो गई है। शहर के शिवगंज चौक से लेकर नागेंद्र तिवारी चौक तक मुख्य सड़क में नाला की उड़ाही कर सफाई कर्मियों ने कचरें को रख दिया है। उक्त जगह से यदि शीघ्र ही कचरा का उठाव नहीं किया गया तो लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। वहीं वार्ड संख्या 7 एवं 8 के लोगों ने नप प्रशाासन से मांग किया है कि जल्द ही कचरा का उठाव कराई जाए। नगर प्रबंधक विनय रंजन ने बताया कि सड़क पर रखे कचरें की उठाव के लिए संबंधित सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق