एकमा नगर पंचायत के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। इस दौरान क्वारेंटाइन सेंटर अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय, ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल, मध्य विद्यालय हंसराजपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भइली में रह रहे प्रवासी मजदूरों का हाल चाल लिया। उन्होंने खानपान के बारे में पूछताछ की। जहां सभी ने संतोषजनक बाते बताई। वहीं मजदूरों ने सांसद से भोजन में रोटी और चाय की मांगें रखी।
जिस पर सांसद ने कहा कि रोटी संभव नही है लेकिन चाय प्रतिदिन सुबह में मिलेगी। इसके पश्चात सांसद सिग्रीवाल ने सभी सेंटर के प्रवासी के बीच दरी, दूध, साबुन, सेनेटाइजर, मास्क, बिस्कुट, नमकीन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आने में जो पैसे खर्च हुए है उसके अतिरिक्त 500 रुपए अधिक जोड़कर दिए जाएंगे। इसके बाद कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। जिनमें कोरोना मजिस्ट्रेट सीओ सुशील कुमार मिश्रा, बीडीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व मीडिया कर्मी मनोज सिंह, मोतीचंद प्रसाद, जय प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार पंडित, देव कुमार शर्म आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق