सबलबीघा पंचायत के जानसीडीह गांव के पासवान टोला में आग लग गई। जिसमें 4 घर जलकर राख हो गई। कालेश्वर पासवान के चार पुत्र संजय पासवान, रामरूप पासवान, विजय पासवान, प्रमोद पासवान एक ही जगह अलग-अलग खपरैल घर बनाकर रह रहे थे।
घर में बच्चों द्वारा खाना बनाकर रखा गया। उसी चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें देख घर के सदस्य एवं ग्रामीण दौड़े लेकिन बिजली नहीं रहने से सबमर्सिबल भी साथ नहीं दे पाया। सूचना पर सिकंदरा थान से मिनी दमकल वाहन भिजवाया गया। तबतक चारो भाईयों का पूरा घर जलकर राख हो चुका था। कलेश्वर पासवान भी झुलस गया। दलित सेना के प्रदेश महासचिव सह सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान राहत सामग्री उपलब्ध कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अाग से जलकर क्षतिग्रस्त मकान।

Post a Comment