बीडीओ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को प्रखंड के बनवरिया पंचायत अंतर्गत विभिन्न चार वार्डों में नल जल योजना का जांच किया। इस दौरान सबसे पहले बीडीओ बनवरिया गांव के वार्ड संख्या 8 एवं 9 में चल रहे नल जल योजना के कार्यों की जांच की। वार्ड संख्या 8 में नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर पाइप की गहराई का जायजा लिया। यहां कुछ जगहों पर गहराई करीब 2 से ढाई फीट पाया गया।

वार्ड संख्या 8 के सदस्य अरुण गिरी द्वारा बताया गया कि यहां जमीन के नीचे पहले से ही पीएचईडी का पाइप बिछाया गया है। इस कारण यहां गहराई थोड़ी कम है। कार्य का अवलोकन करने के बाद बीडीओ बनवरिया पंचायत के अजुआ गांव पहुंचे। यहां वार्ड संख्या 3 एवं 2 समेत कई वार्डों में नल जल योजना के कार्य का निरीक्षण किया।
वार्ड सदस्यों को लगाई फटकार | बनवरिया पंचायत में नल जल योजना के कार्यों का निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कई वार्ड सदस्यों को कड़ी फटकार लगाई। बीडीओ ने कहा कि राशि निकासी के बाद हर हाल में नल जल योजना को पूर्ण कराएं। इसमें शिथिलता बरतने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज करवाया जाएगा। योजना के कार्यों की गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखें।
वार्ड 3 में बने नाली का भी लिया जायजा

बीडीओ ने जांच के दौरान वार्ड संख्या 3 अजुआ गांव में बने नाली का भी जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों को हड़काते हुए बीडीओ ने कहा कि कोई भी योजना हो, कार्य की गुणवत्ता में कई समझौता नहीं करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment