कोंच थाना के सिंदुआरी गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान एक पक्ष के चार लोगों को गोली लग गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर है। दोनों का इलाज गया के अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले को लेकर जदयू नेता राकेश यादव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राकेश युवा जदयू का गया जिला महासचिव है।
पिछले साल 17 जून को एक यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण को लेकर राम शर्मा और जदयू नेता राकेश यादव के बीच विवाद हो गया था। उस दौरान भी मारपीट हुई थी। जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। इसी बीच बुधवार को सिंदुआरी गांव से कोंच बाजार खरीदारी करने गए राकेश यादव के भतीजे के साथ राम शर्मा के लोगों के बीच मारपीट हुई।

इसके बाद राकेश यादव, विमलेश यादव और रामबालक यादव हथियार के साथ सिंदुआरी गांव आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जिसमें उदय शर्मा, गिरिजेश शर्मा, श्रीनाथ शर्मा और वीरेंद्र शर्मा को गोली लग गई। जिसमें उदय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गिरिजेश ने इलाज के लिए पटना आने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं श्रीनाथ के पैर में गोली लगी है और वीरेंद्र के पेट में गोली लगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 killed in old enmity in Gaya, two killed, JDU leader arrested

Post a Comment