श्रमिक एक्सप्रेस से कुछ दिन पहले सीतामढ़ी पहुंचे बेलसंड के 46 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी पुष्टि डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने की है। इस प्रकार अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इसमें एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है। बेलसंड का उक्त युवक 6 मई को श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से अहमदाबाद से सीतामढ़ी आया था। जिसे बेलसंड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। क्वारेंटाइन सेंटर से ही जांच के लिए इसका सैंपल भेजा गया था। सोमवार को जांच रिपोर्ट में कोराेना पॉजिटिव मिली। इसके बाद जिला प्रशासन की उक्त उत्क्रमित उच्च विद्यालय मधकौल क्वारेंटाइन सेंटर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
शिवहर में मिला छठा पॉजिटिव मरीज, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
शिवहर| जिले के पुरनहिया प्रखंड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा 38 वर्षीय युवक कोरोन पॉजिटिव पाया गया है। युवक पंजाब के लुधियाना से 15 मई को बस से पूर्वी चंपारण आया था। इसके बाद पुरनहिया पहुंचने पर उसे क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया था। साथ ही सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। राहत की बात यह रही कि वह घर नहीं गया था। जिले में फिलहाल 3 एक्टिव मरीज हैं। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने पुष्टि की है। उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق