प्रवासी मजदूरों की बढ रही संख्या को लेकर एक और नया क्वारेंटाइन सेंटर अंबेडकर आवासीय विद्यालय सुगांव में स्थापित किया गया। जिसमें शनिवार के दोपहर चार बजे तक 70 प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटीन किया गया। प्रखंड स्तरीय सात क्वारेंटाइन सेंटर में अबतक 863 प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटीन किया गया है। जिनमें नगर के राजकीय मध्य विद्यालय सुगौली बालक में स्थापित क्वारेंटाइन सेंटर में 36, पं.दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय में 136, नंद उच्च विद्यालय में 187, एसपी नायक महाविद्यालय में 147, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 147, मध्य विद्यालय चीलझपटी में 140 और अंबेडकर आवासीय विद्यालय सुगांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में 70 प्रवासी मजदूरों की संख्या हो गई है। बाहर से आए मजदूरों का पीएचसी के चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग किया किया गया। वहीं इस दौरान डा.विनय शंकर सिंह, डा.मनोज गुप्ता, एलटी कमरे आलम द्वारा 21 प्रवासी मजदूरों का सेंपल लिया गया। इस बाबत बीडीओ सरोज कुमार बैठा ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
बनकटवा में कैंसर मरीज समेत 10 लोगों का लिया सैंपल
घोड़ासहन |
कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा शनिवार को बनकटवा प्रखंड के तीन कवारेंटाइन सेन्टर में रह रहे विभिन्न प्रदेशों से आये सैकड़ों प्रवासियों में से 10 प्रवासियों की रेण्डम सेम्पलिंग की गई। जानकारी देते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेमसागर प्रसाद ने बताया कि प्रखंड के बीआरसी समेत मध्य विद्यालय गोढिया व राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोला पकड़िया में स्थित कवारेंटाइन सेन्टर में रह रहे 10 लोगो का कोरोना जांच के लिए स्वाब का सेम्पलिंग लिया गया है।उन्होंने बताया कि सेम्पलिंग लिए गए लोगो मे मुम्बई से कैंसर का इलाज करा कर एम्बुलेंस से लौटे एक कैंसर के मरीज भी शामिल हैं।जिला से आये लैब टेक्नीशियन संजय कुमार व श्रीभगवान प्रसाद द्वारा स्वाब का सेम्पलिंग लिया गया।मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, डॉ आशुतोष, डॉ फैजल, बीसीएम आशुतोष कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी मुनेन्द्र कुमार व अजय कुमार आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment