सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और लोगों के अनावश्यक बाहर घूमने पर रोक लगाने के लिए एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर गुरुवार की शाम एएसपी अभियान अमृतेश कुमार, कजरा सीआरपीएफ के कमांडर धर्मेंद्र कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने जवान ने फ्लैग मार्च निकाला।

एएसपी अभियान अमृतेश कुमार ने सूर्यगढ़ा बाजार के सब्जी और फल विक्रेताओं को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विक्रेताओं से कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन का सख्ती से पालन किए जाने को लेकर जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। कोरोना विश्वव्यापी महामारी है। इसमें सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। साबुन और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। मुंह पर मास्क या गमछा रखें। घर से बाहर बेवजह नहीं निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

उन्होंने महामारी के दौरान बिहार प्रादेशिक मारवाडी सम्मेलन शाखा सूर्यगढ़ा, सूर्यगढ़ा चैंंबर ऑफ काॅमर्स, सूर्यगढ़ा डाकबम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों की सेवा करने पर धन्यवाद दिया। मौके पर एसआई दिलीप प्रसाद सिंह, सुबालाल पासवान, महेंद्र प्रसाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव आलोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, समाजसेवी मोनू केडिया, निखिल अग्रवाल, विमल वर्मा आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vegetable and fruit vendors wear masks and follow the distance

Post a Comment