

देश में घरेलू उड़ानें सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। दिल्ली से पहली उड़ान कोलकाता के लिए सुबह 4:30 बजे जाएगी। इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आरोग्य सेतु एप में ग्रीन स्टेटस मिलने के बाद यात्रियों को क्वारेंटाइन न किए जाने का निर्देश जारी करने के बाद भी कई राज्य इसे लागू नहीं करना चाहते। केरल, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर ने कहा है कि वह अपने यहां आने वाले हवाई यात्रियों को 14 दिन तक क्वारेंटाइन करेंगे।
कर्नाटक ने कहा है वह महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली और मप्र से आ रहे लोगों को क्वारेंटाइन करेगा। वहीं केरल ने कहा कि घरेलू उड़ानों से आ रहे सभी यात्रियों को क्वारेंटाइन में रहना होगा। महाराष्ट्र और तमिलनाडु उड़ानें शुरू करने के खिलाफ हैं। विमान से बिहार आने वाले यात्रियों को क्वारेंटाइन नहीं किया जाएगा। सिर्फ विदेशी नागरिक जो वंदे भारत मिशन के तहत गया आएंगे, उन्हें ही क्वारेंटाइन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें भुगतान करना पड़ेगा। पहले आए विदेशी यात्री भी पेड क्वारेंटाइन किए गए हैं।
आज 100 ट्रेनों से 1.70 लाख प्रवासी आएंगे बिहार
देश केअलग राज्यों में फंसे 36 लाख प्रवासी कामगारों को रेलवे उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए अगले 10 दिन तक 2600 श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाता रहेगा। रविवार को 100 ट्रेनों से 1.70 लाख प्रवासी बिहार आएंगे। अभी चल रही ट्रेनों में से 80 फीसदी बिहार और यूपी जा रही हैं। इस नेटवर्क पर दबाव है। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
अगस्त से पहले विदेशी उड़ानें भी शुरू होंगी!
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अगस्त से पहले शुरू होने का संकेत मिला है। यह संकेत नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने दिया। पुरी शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव हुए लेकिन तारीख नहीं बताई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق