जिले में संचालित 91 क्वारेंटाइन केंद्रों पर दूसरे राज्यों से आने वाले निर्माण श्रमिकों को चिन्हित करके उन्हें श्रम विभाग की ओर से संचालित योजना के तहत निबंधन किया जाएगा। बताया जाता है कि अनुमंडल स्तर पर 15 जबकि पंचायत व प्रखंड स्तर पर 76 क्वारेंटाइन केंद्रों पर बाहर से श्रमिक आ रहे हैं। इन श्रमिकों में से निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को चिह्नित कर उन्हें बताया जाएगा कि वे क्वारेंटाइन केंद्रों से घर जाने पर अपने आसपास 90 दिन तक काम करते हैं तो उनका निबंधन होगा। इससे बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड योजना के माध्यम से निबंधन कर निर्माण श्रमिकों को औजार खरीदने, चिकित्सा सहायता, बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, वार्षिक चिकित्सा सहायता व पेंशन आदि दिया जाएगा। इसके लिए श्रम विभाग की ओर से टीम गठित कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम के सदस्य अलग-अलग प्रखंडों में संचालित क्वारेंटाइन केंद्रों पर निर्माण श्रमिकों को चिह्नित कर उन्हें योजना के बारे जागरूक करने के अलावा केंद्र में 14 तक दिन रहने के बारे जानकारी दी जाएगी। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए टीम का गठन किया गया है।
जिले में संचालित क्वारेंटाइन केंद्रों पर बाहर से आ रहे निर्माण श्रमिकों को चिन्हित किया जाएगा। उनके घर पर रहकर आसपास क्षेत्रों में 90 दिन तक काम करने पर उनका निबंधन कर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। श्रमिकों को चिन्हित करने के लिए टीम गठित किया गया है।
रंजीत कुमार, प्रवासी मजदूर सहायता कोषांग, नोडल पदाधिकारी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق