खेत मे जलावन चुनने गई 28 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। अस्पताल जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिसिया मुसहरी टोला वार्ड-7 की रहने वाली 30 वर्षीय पारो देवी, पति गोपाल ऋषि जलावन लाने के लिए खेत गई थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने महिला को तुरंत रेफरल अस्पताल बरारी पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम में ले गए। सिसिया मुखिया प्रतिनिधि मो. बाबुल, उप मुखिया शमायले नवी, पूर्व उप सरपंच सरफराज आलम ने डीएम से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मुखिया प्रतिनिधि मो. बाबुल ने कहा कि मृतक को चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment