पटेल रेणु विचार मंच सहरसा के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक गुरुवर को शहर के बटराहा मुहल्ला स्थित संगठन के संरक्षक गोसाई मंडल की अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर में आयोजित कर महापुरूष छत्रपति संभाजी राजे की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने याद किया और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। बैठक में सर्वसम्मति से नवहट्टा प्रखंड के केदली गांव में 27 अप्रैल को भूमि विवाद में मुसहरू महतो की पिटाई कर हत्या की निंदा किया। बैठक में मृतक पुत्र शिवशंकर महतो भी बुरी तरह जख्मी हैं, इसके इलाज के लिए संगठन आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है।
बैठक में नवहट्टा थाना कांड सं. 64/20 में धारा 302 जोड़ने सहित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की मांग कोसी रेंज के डीआईजी से किया है। मृतक की पत्नी मीरा देवी को राज्य सरकार से आर्थिक मदद के रूप में कम से कम 25 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग भी सरकार से किया है। संगठन की बैठक में संरक्षक सदस्य प्रशांत प्रियदर्शी, राजेश रमण, दिलीप धानुक, ललित राय, पंकज राय, शंकर मंडल, संजीव पटेल, अनुज पटेल एवं प्रांजल रंजन मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق