थाना क्षेत्र के हरेवा गांव में शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो मनचले युवक को एक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। वही बाइक भी जब्त कर ली। जानकारी अनुसार हरेवा में बाइक पर सवार मनचलों ने स्थानी लक्ष्मी शर्मा की पुत्रवधु को ठोकर मार दी। जिसके बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने दोनों की घेर लिया। इसी दौरान एक युवक ने देशी पिस्तौल निकाल कर तान दिया।
जिसपर आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों युवक की पकड़ कर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के उटेसरा पंचायत अंतर्गत चकला टोला निवासी मंतोष कुमार व प्रभाष कुमार बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। लक्ष्मी शर्मा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Post a Comment