जिले में शुक्रवार की देर शाम कोरोना संक्रमित एक और मरीज मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। जिले में संक्रमण से फैलने का यह पहला मामला सामने आया है। शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमित मरीज सात मई को पॉजिटिव मरीज रेल कर्मी के संपर्क में आया था। जिला प्रशासन ने अब नए कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज कर दिया है।
रात में मरीज से पूछताछ में स्वास्थ्य विभाग को पांच लोगों के संपर्क में आने की जानकारी मिली थी। शुक्रवार की रात में ही इन पांच संदिग्धों को जुलजुली स्थित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर दिया गया था। शनिवार को पुनः पूछताछ में संक्रमित मरीज ने कुछ और लोगों के संपर्क में आने की जानकारियां दी। सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनन्द ने कहा कि नए मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश जारी है।
अब तक 18 लोगों की शिनाख्त कर उन सभी को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करवाया जा चुका है। डीएम आदित्य प्रकाश के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम मिले मरीज के घर के इर्द गिर्द कंटेन्मेंट जोन बनाने का नक्शा तैयार कर लिया गया है। लगभग 25 से 30 घरों को कंटेन्मेंट जोन में शामिल किया गया है। इन घरों में रहने वाले लोगों का रेंडमली स्वाब सैंपल कलेक्ट कर टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। पहला कोरोना पॉजिटिव रेलकर्मी का भी शनिवार देर शाम तक दूसरा रिपोर्ट आना बांकी है।
ऐसे फैला संक्रमण का चेन
07 मई को पहला मरीज मिला, मरीज रेलवे कॉलोनी का निवासी है जो मधेपुरा से आया था। इसके संपर्क में 13 लोग आए- इन्हीं 13 में एक 28 वर्षीय युवा की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इस युवा से 18 लोग संपर्क में आए। सभी को आइसोलेट किया गया।
समीक्षा के बाद दुकान खोलने पर निर्णय
रविवार को लॉकडाउन का तीसरा चरण समाप्त हो रहा है। कई जरूरत की दुकान समीक्षा के उपरांत खोलने का निर्देश दिया जाएगा, लेकिन लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। शुक्रवार को जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। अतः सावधान रहें। मास्क पहनें, बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। -आदित्य प्रकाश, डीएम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment