बाजार के रेडीमेड गारमेंट्स विक्रेताओं ने शनिवार को जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। गारमेंट्स विक्रेताओं ने कहा कि अब और परेशानी नहीं झेल पाउंगा। डीएम साहब के द्वारा जो भी शर्त थोपा जाएगा, मंजूर है। अब दुकान खोलने की इजाजत मिलना चाहिए।
डीएम से मिलने वालों का नेतृत्व करते हुए गुरुद्वारा पटना साहब के अध्यक्ष सह गुरुद्वारा कमिटी किशनगंज के अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा ने कहा कि विगत 22 मार्च से दुकानें बन्द है। सभी लोग बाजार में भाड़े की दुकान लेकर व्यापार कर रहे हैं। मकान मालिक भी अब दो महीने की भाड़ा मांग रहे। दुकान में काम करने वाले दहाड़ी मजदूरों का भी रोजी रोटी बन्द है। अब वे भी अपना सैलेरी या फिर अग्रिम राशि की मांग कर रहे हैं।
ऐसे में अब मुश्किलें बढ़ने लगी है। उन्होंने डीएम से अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए जो भी शर्त लगाया जाएगा। दुकानदार मानने को तैयार हैं। उनलोगों ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग सहित जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर लखविंदर सिंह लक्खा, सूरज सिंह, गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, बजन सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment