जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह, युवा नेता राणा आशुतोष दीप अाैर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने प्रखंड क्षेत्र के तीन क्वारेंटाइन सेंटर का हाल जाना। इन केन्द्रों पर की गई व्यवस्था में कई कमियां देखी। इसको लेकर इन्होंने नाराजगी जताई। इन नेताआें ने मध्य विद्यालय बड़हरवा के क्वारेंटाइन केंद्र पर रह रहे 14 लोगों से भोजन, दैनिक उपयोगी सामग्री आदि से संबंधित सुविधाओं को लेकर पूछताछ की। इस पर सभी लोगों ने बताया कि दैनिक उपयोगी संबंधी कोई सामग्री नहीं दी गई है। परिसर में गंदगी लगा रहती है। नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं की जाती है। वहीं, विद्यालय प्रांगण में बारिश से जलजमाव की स्थिति है। पानी जमा रहने से वह सड़ने लगा है। जमा पानी से बदबू निकल रहा है। जलजमाव के निकट काई भी लग गया है। पानी के निकट जाने पर बदबू महसूस होता है। इससे संक्रमण का डर लगता रहता है। लोगों ने कहा कि निरीक्षण में आए अंचलाधिकारी से उन लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी। पर, अधिकारी ने साफ तौर पर कह दिया कि जैसी व्यवस्था है उसी में रहें। बताया जाता है कि अख्ता मध्य विद्यालय के केन्द्र 16 मजदूर रह रहे हैं।
जदयू युवा अध्यक्ष राणा आशुतोष दीप ने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर पर स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था बहुत खराब है। क्वारेंटाइन सेंटर पर रहने वाले लोगों को बाल्टी, साबुन, सेनेटाइजर, जग अाैर तौलिया दिया जाना है। लेकिन, यहां किसी को ये सुविधाएं नहीं दी गई है। इस कारण यहां रह रहे लोगों में नाराजगी है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार कहते रहे हैं कि क्वारेंटाइन सेंटर पर किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق