प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सरफरवा से पिरारी जाने वालें सड़क में बन रहे दो पुलिया को स्थानीय लोगों ने गुरूवार को रोक दिया हैं। हालांकि मुंशी के पहल करने पर उक्त कार्य को फिर से चालू करा दिया गया हैं। स्थानीय संजय मंडल, माले नेत्री कुसूम कुमारी, अनिल राम, रूपेश कुमार, रमेश मंडल, अमित कुमार, कृष्णा कुमार, अजय रंजन राय, सुमन मिस्त्री, मदन दास आदि लोगों ने बताया कि पुलिया निर्माण स्थल पर डायवर्शन नहीं बनाया गया है। वही निर्माण स्थल पर हो रहें कार्य का बोर्ड नहीं लगाया गया है। सोनसेंड बालू की जगह लोकल बालू, उजला व काला पत्थर व नाला के गंदा पानी से पुलिया का काम कराया जा रहा है। लोगों ने बताया कि सरफरवा से पिरारी जाने वाले मुख्य सड़क में दो जगहों पर घटिया पुलिया निर्माण कार्य हो रहा था। जिसे स्थानीय लोगों ने रोक लगा दिया था। निर्माण स्थल पर मौजूद संवेदक के मुंशी सन्नी कुमार ने बताया कि बगहा के ठिकेदार के द्वारा दोनों पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। मुंशी ने कहा कि प्राक्कलन के अनुरूप काम कराया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन सुधांशु ने बताया कि पुलिया निर्माण में अगर प्राक्कलन के अनुसार कार्य नही हो रहा हैं तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment