नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर भटिंडा एवं चंडीगढ़ से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को आई। एक ट्रेन सुबह साढे दस बजे आई हुई थी तथा दूसरी ट्रेन ग्यारह बजे पहुंची। दोनों ट्रेनों के आगमन को लेकर रेल प्रशासन प्लेटफार्म पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती किया था। वहीं सफाई कर्मी एवं मेडिकल टीम भी प्लेटफार्म पर तैनात थे। स्टेशन अधीक्षक लालबाबू राउत ने बताया कि शुक्रवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन आधा घंटा के अंतराल पर स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरी है। दोनों ट्रेनों का तकनीकी ठहराव नरकटियागंज में था।
 उन्होंने बताया कि पहली ट्रेन 04570 श्रमिक सुपर फास्ट स्पेशल गाड़ी भटिंडा से मोतिहारी के लिए सुबह 10:30 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची हुई थी। इसी प्रकार दूसरी गाड़ी चंडीगढ़ से सीतामढ़ी के लिए श्रमिक स्पेशल 04572 ट्रेन 11 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची।
 स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि दोनों ट्रेनों के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी कर लिया गया था। ट्रेन रुकने पर दोनों ट्रेन में लोको पायलट ओम प्रकाश व सरयू मंडल एवं गार्ड एके मिश्र व एसएन राय को नरकटियागंज से ट्रेन लेकर गंतव्य तक प्रस्थान किए। ट्रेनों के आगमन के समय रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, आरपीएफ के पोस्ट कमांडर बीके तिवारी, एसएसई प्रशांत कुमार, सीएचआई अशोक कुमार, रेलवे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विभूतिभूषण किशोर समेत दर्जन भर जवान व सफाई कर्मी आदि उपस्थित थे।
स्पेशल ट्रेन में आरपीएफ के जवान हुए तैनात
नरकटियागंज स्टेशन से होकर जानेवाली दोनों प्रवासी स्पेशल ट्रेनों में आरपीएफ द्वारा दो स्काट टीम की तैनाती की गई। नरकटियागंज आरपीएफ के पोस्ट कमांडर बीके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को भटिंडा एवं चंडीगढ़ आई दोनों स्पेशल ट्रेनों में 5 सदस्यीय दो टीम को तैनात किया गया था। एक टीम ट्रेन के सबसे आगे वाले बोगी में व दूसरा टीम सबसे पीछे वाले बोगी में तैनात किया गया था। वहीं रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म पर गाड़ी के आने के उपरांत प्रत्येक बोगी के सभी दरवाजे के समक्ष एक-एक जवान को तैनात किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नरकटियागंज स्टेशन पर खड़ी स्पेशल ट्रेन व तैनात पदाधिकारी।

Post a Comment