कोरोना काल के चौथे चरण के लॉक डाउन में भी बिक्रमगंज को रेड जोन में रहने के कारण कोई छूट नहीं मिली है। सरकार के नये निर्देश के अनुसार बिहार के सभी प्रखंडों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। पर बिना छूट मिले ही दुकानदारों ने दुकान खोल दी जिसकी जानकारी होते ही पुलिस बल एवी पैलेस पहुंच दुकानदारों को हड़काया व आगे से ऐसी गलती नही करने की चेतावनी दी। लेकिन पुलिस के चेतावनी के बाद भी बिक्रमगंज इस प्रतिबंध से अछूता है। यहां लोगों ने स्वत: लॉकडाउन तोड़ दिया है।
प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस भी चुप्पी साधे हुए है। बुधवार को मामूली बल प्रयोग करने के बाद दुकानदार बंद करा दिया जब कि इसके पूर्व शहर में चौक-चौराहे पर पूर्व की भांति न केवल भीड़ देखने को मिल रहा है, बल्कि सवारी गाड़ियां भी चलने लगी है।
शहर के सभी चौक पर ऑटो को सवारी के इंतजार में खड़ा देखा जा सकता है। बाजार में बाइकों की संख्या की गिनती कर पाना मुश्किल है। बाइक पर पूर्व की तरह तीन लोग सवार होकर चल रहे है। बैंकों के बाहर और सब्जी बाजार में तो प्रारंभ से ही लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां कोई भी दुकान बंद नहीं है। अधिकतर दुकान तो पूरी तरह से खुले है। जो दुकान खुले नहीं है वहां दुकानदार दुकान का शटर गिराकर बाहर बैठा मिल जाएगा। जो ग्राहकों के आने पर बाहर से ही ऑर्डर लेकर दुकान से सामान निकाल कर दे देता है। कई स्थानों पर क्वारेंटाइन सेंटर से निकल कर लोगों को बाहर घूमने की भी शिकायते मिल रही है।
जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक घर से बाहर नहीं निकलना है। कपड़ा, चाय, जनरल स्टोर सहित सभी प्रतिबंधित दुकानों को नहीं खोलनी है। इसके विपरीत व्यवसायी खुलेआम दुकानें खोलकर व्यवसाय कर रहे है। 90 प्रतिशत दुकानों के आगे घेरा नहीं बना है। बाजार में मास्क तो दूर लोग गमछा से भी चेहरा नहीं ढक रहे है।अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारी चुप्पी साध लिए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق