दाे दिनाें तक भीषण गर्मी के बाद नाैतपा के तीसरे दिन बुधवार काे शहर का माैसम अचानक बदल गया। एक दिन में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस घट गया। ऐसा बीते पांच साल में पहली बार हुअा है कि शहर का तापमान एक दिन में इतना घटा है। इससे पहले 2014 में एक दिन अधिकतम तापमान में एक दिन में 9.6 डिग्री की गिरावट अायी थी। माैसम विभाग ने अगले दाे दिनाें में शहर में अांधी, बारिश व वज्रपात की आशंका जताई है।

पूर्वी हवाओं के परिक्षेत्र के साथ ही टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश व बिहार होते हुए नगालैंड तक बना हुआ है। इसके साथ ही आर्द्रता अधिक होने से हवा में नमी है। इससे मंगलवार को अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया और सूबे के कई हिस्साें में बारिश हुई। मंगलवार की देर रात से ही शहर में बादल अाना शुरू हाे गए थे। हल्की हवाएं भी चलीं। बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चलीं व बादल छाए रहे। दाेपहर में हल्की धूप निकली मगर बादलाें ने झुंड ने उसे टिकने नहीं दिया। शहर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 39.4 अाैर न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था।
ये हैं माैसम बदलने के दाे कारण
शहर में आए बदलाव के दाे मुख्य कारण हैं। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हिमालय से ठंडी हवाओंने इधर का रुख किया है। दूसरा, शहर में भी दाे दिन अचानक 40 डिग्री के पास तापमान रहने से धरती गर्म हुई। इससे गर्म हवा ऊपर उठी, ताे बादलाें के साथ आईं ठंडी हवा भी तेजी से नमी लेकर बढ़ी। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम है। अभी का नाॅर्मल तापमान 37.9 हाेता है।
27 मई काे अधिकतम तापमान व उसमें 24 घंटे का अंतर

पश्चिमी विक्षाेभ एक्टिव

पश्चिमी विक्षाेभ एक्टिव है। इस कारण शहर में बादल अाैर तेजी से अाएंगे। अगले दाे दिनाें तक शहर में अांधी, हल्की बारिश के साथ ठनका गिरने का भी अनुमान है। 30 तक माैसम खुशनुमा बना रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment