मजदूरों की घर वापसी पर गोपाल राय के ट्वीट का राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट से ही करारा जवाब दिया है। झा ने कहा है कि राय सफेद झूठ बोल रहे हैं कि मजदूरों का किराया केजरीवाल सरकार भुगतान कर रही है। जब ऐसी बात है तो फिर बिहार सरकार से 6.5 लाख रुपए ट्रेन का किराया क्यों मांग रहे हैं। झा ने किराया वापसी को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव प्रत्यय अमृत को संबोधित पत्र को भी सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश सरकार न सिर्फ श्रमिकों का किराया अदा कर रही है बल्कि लौटने वाले मजदूरों को अतिरिक्त 500 रुपए का भुगतान भी कर रही है।
ये था मामला
दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार को श्रमिकों को लेकर दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए रवाना ट्रेन में सवार 1200 श्रमिकों का किराया केजरीवाल सरकार ने दिया है। राय ने कहा कि अपने मूल प्रदेश जाने के इच्छुक प्रवासियों की सूचना राज्यों को दी गई लेकिन जवाब नहीं आया तो दिल्ली सरकार ने यह किराया भुगतान का फैसला लिया। केंद्र सरकार के नियमानुसार, प्रवासी जिस प्रदेश के रहने वाले हैं, उस राज्य सरकार को ट्रेन यात्रा का खर्च उठाना है। राय ने कहा कि श्रमिकों को खाने के पैकेट, पानी की बोतलें दी गईं। साथ ही उन्हें बिस्किट और केला समेत मेवे भी दिए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق