मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसवरिया मोहल्ला के वार्ड 12 में कुछ लाेगाें ने रॉड से प्रहार कर महिला समेत दो लोगों काे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त लोगों ने घर में रखे एक लाख रुपए व उसके गले से सोने की चेन लूटपाट कर भाग निकले। जख्मी रामशीला देवी व उसके देवर विजय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी रामशीला देवी ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें मोहल्ला के ही कुंदन कुमार, चंदन कुमार, राजकरण राय, दिनेश राय, रंजन कुमार, अर्जुन कुमार सहित 12 अज्ञात लाेगों को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह रात को खाना खाकर सोने के लिए चली गई। इसी बीच उक्त आरोपियों ने घर की खिड़की का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर दिया। वहीं उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं बीच-बचाव में आए उसके देवर को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त आरोपियों घर में पैसे की लूटपाट की। ओपी मोसीर अली ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment