पिछले दिनों आई आंधी-तूफान से एक ओर जहां किसानों को क्षति हुई है तो दूसरी तरफ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 19वीं बटालियन के कई कैप के बैरकों में भी नुकसान हुआ है। सेनानायक मितुल कुमार ने बताया आंधी-तूफान से बीओपी गणेश टोला, नावडुब्बा, झाला बस्ती, यादव टोला, पाठामारी के बैरक को काफी क्षति हुई है।

बैरक क्षतिग्रस्त होने से जवानों को रहने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोनाकाल में भारत-नेपाल सीमा सील होने के बाद जवान सीमा की निगरानी व सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ गांव में सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढाने में लगे हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many SSB barracks destroyed in storm-rains, soldiers are facing heavy problems

Post a Comment