बीएमपी-14 पर काेराेना की आफत आगई। दूसरे दिन शुक्रवार काे बीएमपी-14 के पांच आर जवान पाॅजिटिव हाे गए। गुरुवार काे जाे रिटायर जवान पाॅजिटिव हुए थे, उन्हीं से इन लाेगाें के संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। 60 साल के रिटायर हवलदार के पाॅजिटिव आने के बाद उनके साथ बैरेक में रहने वाले 16 जवानाें काे पाटलिपुत्र खेल परिसर में क्वारेंटाइन किया गया और सैंपल लिया गया जिनमें 30 साल, 36 साल, 50 साल, 52 साल व 57 साल के जवान की रिपाेर्ट शुक्रवार की रात काे पाॅजिटिव आगई।
इस तरह पटना में काेराेना मरीजाें की तादाद 47 से बढ़कर 52 हाे गई। इधर, एक साथ पांच जवानाें के पाॅजिटिव आने के बाद बीएमपी 14 परिसर में ही स्थित बीएमपी 5 व 10 के जवानाें में हड़कंप मच गया। इन तीनाें बीएमपी में करीब तीन हजार जवान रहते हैं। इधर, डीएम कुमार रवि ने बताया कि जाे पांच नए जवान पाॅजिटिव हुए हैं, सभी बीएमपी -14 में ही रहते हैं। प्रशासन बीएमपी जाकर जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
वहीं सिविल सर्जन डाॅ. आरके चाैधरी ने बताया कि पांचाें जवान एसिम्टाेमेटिक हैं। इन्हें पाटलिपुत्र खेल परिसर से पाटलिपुत्र हाेटल लाया गया है। जिन जवानाें की रिपाेर्ट निगेटिव आई है, वे अभी पाटलिपुत्र खेल परिसर में ही क्वारेंटाइन में रहेंगे। उनकी अभी और जांच हाेगी।

बीएमपी 5 और 10 में भी था आना-जाना

दरअसल लाॅकडाउन में शहर में विधि-व्यवस्था और साेशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बीएमपी के करीब 70 जवानाें की प्रतिनियुक्ति की गई थी। पिछले माह की 12 तारीख ये जवान ड्यूटी कर रहे थे। हरेक जवान के साथ आठ-दस जवानाें की टीम रहती थे। सूत्राें के अनुसार, इन जवानाें काे मीठापुर सब्जी मंडी, बाजार समिति फलमंडी, दीघा सब्जी मार्केट, बहादुरपुर, मां शीतला मंदिर, दलदली समेत शहर के कई मेन सब्जी बाजार व अन्य स्थानाें पर लगाया गया था। हर दिन इनकी ड्यूटी बदलती रहती थी। ये नहीं इन जवानाें का आना-जाना बीएमपी 5 और 10 में भी था। मेस में भी जाते थे। इन पांच में एक-दाे जवान पुलिस लाइन भी आए थे। पांचाें के पॉजिटिव आने के बाद पुलिस लाइन में इस बात काे खंगाला जा रहा था कि और कहा-कहां इन लाेगाें ने ड्यूटी की। संबंधित थाना से भी जानकारी लेने में अधिकारी जुटे थे।
रिटायर्ड जवान गए थे खाजपुरा, वहीं से संक्रमित हाेने की आशंका
जिस तरह से इन लाेगाें ने जवानाें के साथ राजधानी के विभिन्न बाजार, हाट, सब्जी मंडी, फलमंडी व अन्य स्थानाें पर ड्यूटी की है, इससे आशांका जताई जा रही है बीएमपी-14 का चेन और बढ़ सकता है। जाे जवान गुरुवार काे पाॅजिटिव हुए थे, उनके बारे में ऐसी चर्चा है कि वे एक-दाे बार जरूरत का सामान खरीदने खाजपुरा भी गए थे। हाे सकता है कि वह रिटायर जवान खाजपुरा चेन से संक्रमित हुआहाे। वैसे काेई भी अधिकारी इस बाबत कुछ बताने काे तैयार नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fear of chain rise, BMP jawans found positive had duty in the mandis

Post a Comment