पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह काराकाट लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र के क्वारेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण किया व वहा रह रहे प्रवासी मजदूरों से हालचाल जाना। कई गड़बड़ियां सामने आया तो उन्होंने मौके से ही शिकायत दर्ज कराकर अधिकारियों से समस्याओं का हल करने के लिए बातचीत की। उन्होंने इसकी शुरुआत मॉडल स्कूल डालमियानगर के क्वारेंटाइन केंद्र से की उसके बाद बालिका विद्यालय डालमियानगर, हाई स्कूल डालमियानगर सहित डेहरी प्रखंड एवं अकोढ़ीगोला के कई क्वारेंटाइन केन्द्रों पर पहुच कर हालात का जायजा लिया।

उन्होंने ने पाया कि समय पर भोजन नही मिल रहा,व बाल्टी मग की समस्या, साफ सफाई का घोर अभाव, मास्क सेनेटाइजर की कमी, लोग नीचे दरी बिछा कर सो रहे हैं ऐसी अनेकों समस्याओं से अवगत हुए। उनके साथ रालोसपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रदेश नेता रामचंद्र ठाकुर, रामपरीखा सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष आर.के.सिन्हा, बनारसी कुशवाहा थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pie disturbances in quarantine center, not getting food on time, bucket mug problem, lack of cleanliness

Post a Comment