मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी सुरेश सहनी ने थाना में आवेदन देकर अपने ही वार्ड के पांच लोगों पर रास्ते को लेकर रंगदारी मांगने का आरोप लगते हुए थाना में आवेदन प्रतिवेदित किया हैं।आवेदक ने आवेदन में लिखा है कि आम सड़क को दबंगता पूर्वक घेर लिया गया है। घेरने वालो में करीमन सहनी,रामदेव सहनी,भुआलीसहनी,शुभाष सहनी,रूदल सहनी मुख्य है। आवेदक ने आरोप लगाया है कि आरोपितों द्वारा आम सड़क को जाम कर देने से करीब 20 परिवारों का आना जाना कठिन हो गया है । आवेदक का कहना है कि आरोपितों द्वारा सड़क खुलवाने को लेकर 5 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई है तथा नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए सक्षम पुलिस पदाधिकारी से मामले का अनुसंधान करने का निर्देश दे दिया है। इधर आरोपितों का कहना है कि ये सारे आरोप बेबुनियाद व मन गढ़ंत है। मैंने अपने दस्तवेजी जमीन पर अपना घर बनाया है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment