थाना क्षेत्र के सरेया वसंत गांव में पुराने रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हुए मारपीट व गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए है। एक पक्ष के घायल कुबेर कुमार सिंह, संजय सिंह,पंकज सिंह व रमाकांत सिंह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में कर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। तथा दूसरे पक्ष के घायल कौशल सिंह एवं कैलाश सिंह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में कर सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है।
एक पक्ष के पंकज कुमार ने दूसरे पक्ष के 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें दिलीप सिंह, पिन्टू सिंह, कौशल सिंह, कैलाश सिंह, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, मनु सिंह, राकेश सिंह, राजकुमार सिंह, रामकुमार सिंह, रंजीत सिंह, मदन सिंह, सोनू सिंह, श्यामसुंदर सिंह, विश्वकर्मा सिंह, बाबुल सिंह व अशोक सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। पंकज कुमार ने बताया कि उसके चाचा बुलेट से डेवढ़ी से घर आ रहे थे तभी रास्ते में उक्त सभी लोग पूर्व के दुश्मनी और पूर्व के मुकदमे के विवाद को लेकर रायफल, तलवार, लाठी-डंडा व फरसा से लैस होकर उन्हें घेर लिए तथा फायरिंग करते हुए मारपीट करने लगे।
जब हमलोग बचाने गये तो कौशल सिंह हाथ मे लिए पिस्टल से गोली चलाए जो उसके छोटे भाई कुबेर सिंह के ओठ को छेड़ते हुए पार हो गया।तथा अन्य लोग तलवार एवं अन्य हथियार से संजय सिंह,मुझे और रमाकांत सिंह को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिए जब हमलोग अधमरा हो गए तो वे लोग मरा हुआ समझ छोड़कर भाग गये। फिर ग्रामीणों की सहयोग से हमलोग रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उपचार कर रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के कौशल सिंह ने बताया कि उसका प्रगति चौक पर इलेक्ट्रिक का दुकान है।
गुरुवार की रात्रि दुकान बंद करके घर जा रहा था तभी दीपक सिंह, संजय सिंह, पंकज सिंह,सुबोध सिंह एवं कुबेर सिंह ने उसे रास्ते मे घेर लिया तथा मारपीट करने लगे। उसे कमर में गोली लगी है। तथा उसके मित्र कैलास सिंह तलवार लगने से जख्मी हुए है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने एवं फायरिंग करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष से प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। दूसरे पक्ष का फर्दबयान आने पर एफआईआर दर्ज होगी। घटना स्थल का मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा एवं तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment