आम के तेजी से बड़े हो रहे हैं। अगाती किस्म के आम पकने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय आम के फलों को फल मक्खी का खतरा है। फल मक्खी से बचाव के लिए फेरोमेन ट्रैक का इस्तेमाल करना जरूरी है। क्योंकि यह वातावरण के अनुकूल एवं पूर्णता सुरक्षित है। मनुष्य के स्वास्थ्य पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

साथ ही किसान इस बात का ध्यान रखें कि बागों की मिट्टी में नमी को बनाए रखें। इससे फल बड़े एवं अच्छी गुणवत्ता के होंगे। उक्त जानकारी कृषि समन्वयक चंद्र आलोक कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि बगीचे में नमी बनाए रखने के लिए किसान आम के जड़ों के चारों ओर अच्छी तरह से मिट्टी का घेरा बना लें। जिसमें पानी रह सके। इससे आम के पेड़ में नमी बनेगी और गुणवत्तापूर्ण फसल आप प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने आम के फलों के रखरखाव एवं बचाव के बारे में हुए बताया कि फेरोमेन ट्रैप फल मक्खी से बचने का एक उपकरण है। जिसमें फल मक्खी के मादा का न्योर लगा रहता है। जिसमें नर फल मक्खी मादा के गंध से आकर्षित होकर उस ट्रैक में फंस जाती है। इस कारण मादा फल मक्खी नर फल मक्खी के अभाव में अपने जनसंख्या वृद्धि नहीं कर पाती है। इससे फल मक्खी का नियंत्रण पूर्णत सुरक्षित तरीके से हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maintain moisture in gardens for good mango yield

Post a Comment