चैनपुर में करकटगढ़ पहाड़ी पर पुलिस ने भारी संख्या में आरक्षी बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पहाड़ी के नीचे लंबे समय से फल-फूल रहे शराब बनाने के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस बल ने मौके से 20 क्विंटल सड़ाया हुआ महुआ और 70 लीटर महुआ शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से दो मोटरसाइकिल, 4 स्मार्ट फोन के अलावे शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।

इस बाबत एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना काफी दिनों से मिल रही थी कि चैनपुर थाना क्षेत्र के करकटगढ़ पहाड़ी की ओर से बड़ी मात्रा में महुआ शराब की सप्लाई हो रही है। इस सूचना पर एक टीम बनाकर पहाड़ी के नीचे पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया की छापेमारी के लिए थानाध्यक्ष चैनपुर और एसडीपीओ अजय प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस दौरान कराई गई छापेमारी के दौरान शराब बनाने की फैक्ट्री ध्वस्त की गई और, बड़ी मात्रा में शराब जप्त की गई।
छापेमारी के दौरान पहले एक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, बाद में दो और धराए
एसपी ने बताया है कि बुधवार सुबह छापेमारी के दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी शिवपूजन बिंद का पुत्र जवाहर बिंद हत्थे चढ़ा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसी की निशानदेही पर अन्य सभी आरोपित गिरफ्तार किए गए। छापेमारी के दौरान मचगावां गांव निवासी अक्षय यादव का पुत्र बहादुर यादव, भगवानपुर के उमापुर गांव निवासी रामाशीष यादव का पुत्र प्रकाश यादव भी दबोचे गए। इस दौरान कई उपकरण, लगभग 70 लीटर निर्मित महुआ शराब, चार स्मार्टफोन और दो मोटरसाइकिल व 2 हज़ार महुआ पुलिस ने जब्त किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police demolished liquor furnace on Karkatgarh hill, three arrested

Post a Comment