थाना क्षेत्र के मझुआ पंचायत अंतर्गत पूरब कोढ़ेली वार्ड नंबर सात में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग अाैर दहेज काे लेकर बताया जा रहा है। वहीं मृतक के शरीर पर जख्म का काेई निशान नहीं है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कौशल कुमार, दारोगा डीपी यादव, विजेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बुजुर्ग का नाम मो. अजीज बताया गया है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार लोगों में मो. इम्तियाज पिता मो. अहमद हुसैन, मो. एजाज पिता मो.अल्ताफ अाैर मो. हारुण पिता स्व. मो. ताहीर शामिल हैं। एवं पुलिस के जवान मौजूद थे। वहीं एक पक्ष ने बुजुर्ग की मौत मामले में फंसाये जाने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया गांव के ही मो. तालिब पिता स्व. एनामुल का गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल को पकड़े जाने पर गांव में ही इस बात को लेकर जन प्रतिनिधियों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय के बाद दोनों की शादी रचा दी गई।
अाराेप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही लड़का दहेज की मांग करने लगा अाैर लड़की को नहीं रखने की धमकी देने लगा। युवती की मां ने दामाद को अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने का वादा किया। इसके बावजूद लड़का अपनी पत्नी को मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। इसी काे लेकर दोनों परिवाराें के बीच मारपीट हाे गई, जिसमें कई लोग घायल भी हुए। मामले को लेकर एक पक्ष के अजमेरी खातून तथा दूसरे पक्ष के जुनेदा खातून ने कई लोगों पर मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से दोनों परिवारों के बीच मारपीट हेा रही थी। जहां बुधवार को भी पहले तू -तू -मैं - मैं के बीच जमकर विवाद एवं मारपीट की घटना घटी, जिसमे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की घटना प्रकाश में आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।

Post a Comment