शिक्षकों को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके तहत शिक्षक अब प्रबंधक के तौर पर सभी क्वारेंटाइन सेंटर पर जरूरतमंदों की सेवा करेंगे। शिक्षा विभाग शिक्षकों को क्वारेंटाइन सेंटरों में मैनेजर जैसी जिम्मेदारी दी है। जहां वे क्वारेंटाइन में रखे जाने वाले बाहर से आए लोगों की निगरानी करेंगे।
इसके साथ ही उनकी अद्यतन स्थिति के बारे में समय-समय पर जिला प्रशासन को अवगत कराते रहेंगे। विदित हो कि जिले में लगभग 1600 प्राथमिक व मिडिल स्कूल संचालित हैं। इसमें लगभग 9000 शिक्षक पदस्थापित हैं। दूसरी ओर जिले में कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार ने सभी विद्यालय को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया है।
डीईओ गिरीश कुमार ने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटरों में रखे जाने वाले बाहर से आए लोगों की देखभाल करने, उन पर निगरानी रखने और भोजन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी, ताकि वहां रहनेवाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। प्रशासन व विभाग को क्वारेंटाइन में रहने वाले लोगों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते रहने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों की ही होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق