भाजपा चकाई मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय के नेतृत्व में रविवार को प्रो. प्रदीप कुमार के समाधिस्थल पर पीएम के मन की बात सुनी गई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से पिछले एक सप्ताह से चकाई मंडल के कुल 97 बूथों पर सप्तऋषि कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर प्रदेश कार्यालय भेजना था।

रविवार को चकाई मंडल के 77 बूथों पर टोली बनाकर सप्तऋषियों के साथ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता अंगराज राय, जिला उपाध्यक्ष संतु यादव,पूर्व जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनन्द, सुरेशचंद्र गिरी, सरपंच नरसिंह पासवान, राकेश कुमार सिन्हा, अमित कुमार दुबे, प्रमोद कुमार पांडेय, संतोष पासवान, लीलो साह, अमरनाथ तिवारी, राजबिहारी शुक्ला, राजेंद्र राय, बालदेव टुडू, पवन वर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
भाजपा मंडल की प्रखंड इकाई द्वारा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार समिति प्रभारी कुमार सुदर्शन सिंह के देखरेख मंडल कार्यकर्ताओं ने रविवार को देश के पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी की मन की बात शक्ति केंद्र 122 पर सुनते हुए भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह, महामंत्री विपुल कुमार, महिला मोर्चा की सुनीता देवी, पंकज गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अमित रावत, राजो देवी, जिला उपाध्यक्ष सह लक्ष्मीपुर प्रभारी परमेश्वर यादव, सुरेश यादव ने मन की बात सुन कर प्रधानमंत्री जी की बातों को राष्ट्रहित में अपनाकर देश को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers listened to PM's mind with Saptarishi

Post a Comment