लाॅकडाउन के कारण देशभर में फैले बिहारी मजदूराें की राेजी-राेटी ताे चली ही गई है, उनकी जान भी जाेखिम में है। एक ही दिल दहला देने वाला मामला तमिलनाडु में सामने आया है। कंपनी के मालिक ने घर में सो रहे बिहारी मजदूरों के कमरे में ताला जड़ दिया। करीब एक सप्ताह तक भूख और प्यास की वजह से चकाई के रेनुवाडीह गांव के रहने वाले मजदूर रोहड़ा मुर्मू (30 वर्ष) की शुक्रवार को मौत हो गई और उसके छह से अधिक साथी अस्पताल में भर्ती हैं।

इसकी जानकारी जब रोहड़ा मुर्मू की पत्नी बड़की सोरेन को मिली तो उसने चकाई बीडीओ सुनील कुमार चांद को आवेदन देकर पति की मौत के जिम्मेदार कंपनी के मालिक पर कार्रवाई की मांग की। बड़की सोरेन ने बताया कि उसके पति अपने गांव के साथियों सुशील मुर्मू, किशोर मुर्मु, प्रकाश मुर्मु, सुनील मुर्मु, दिलीप किस्कू, मोनोला हेंब्रम व अन्य के साथ तमिलनाडु के आणिचल जिले में स्थित बालाजी कंपनी में कामकरते थे। बकाया मांगा तो मालिक ने जबरन घर में बद कर दिया। बाद में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Tamil Nadu, the Majduras of Bihar were kept locked in a room for a week, beating one with hunger

Post a Comment