शनिवार को एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने ठाकुरगंज के विभिन्न क्वारेटाइन केन्द्रों व गलगलिया और कुर्लीकोट थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ लंबित कांडों के जल्द निष्पादन, बंगाल-नेपाल के मुख्य मार्गों व पाॅकेट मार्गों पर विशेष निगेहवानी की बात कही। ताकि अवैध शराब कारोबारियों पर पूर्णतः नकेल लगाया जा सके। उन्होंने मुख्य सड़कों पर स्थित थानों को वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया।

ताकि लॉकडाउन अवधि में यातायात के नियमों का उल्ल्घंन करके सफर करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने ठाकुरगंज के हाईस्कूल और एम एच आजाद नेशनल काॅलेज क्वारेटाइन केन्द्रों का जायजा लेते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों व जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि बाहर से आने वाले अप्रवासी मजदूर को गणंतव्य स्थान तक पहुंचने में समस्या आती है तो उनका सहयोग करें। मानवता का परिचय देते हुए उनका सहयोग करते हुए उचित व्यवस्था करते हुए उनके क्वारेटाइन केन्द्र में पहुंचने में सहयोग प्रदान करें।

वैश्विक कोरोना महामारी काल में संयम और दृढ़ निश्चय के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए लोगों को सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। तभी हम कोरोना को पराजित कर सकते हैं। इस मौके पर गलगलिया थानाध्यक्ष तरूणेश तरुण, कुर्लीकोट संजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment