सारण जिले में बुधवार को सबसे अधिक 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सभी प्रवासी हैं। वहीं सोनपुर में मुंबई से आए एक युवक की मौत के चार दिन बाद कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। सुबह की रिपोर्ट के अनुसार 12 मामले थे। लेकिन रात में आई रिपोर्ट के अनुसार 7 और बढ़ गए।

जिसमें दरियापुर प्रखंड के खानपुर के एक पुरुष, सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर गांव की 35 वर्षीय महिला, दरियापुर प्रखंड के कोठिया गांव के 35 वर्षीय युवक, सोनपुर प्रखंड के हसनपुर गांव के 40 वर्षीय युवक, दरियापुर प्रखंड के बेला गांव के 21 वर्षीय युवक, मानपुर गांव के 29 वर्षीय युवक और दरियापुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। जबकि मंगलवार को दिल्ली, गुजरात, हरियाणा से आए 12 प्रवासी पॉजिटिव मिले हैं।

इन्हें एकमा तथा दरियापुर प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था और जांच के लिए पटना भेजा गया था। जिसमें दरियापुर प्रखंड में सात और एकमा में पांच पॉजिटिव हैं। पॉजिटिव 131 में से 36 व्यक्तियों को आइसोलेशन से मुक्त कर दिया गया है।

दरियापुर में आए सात में से 3 लोग दिल्ली व तीन गुजरात से आए थे
शाम की रिपोर्ट में दरियापुर के बढमुहा गांव के 20 वर्षीय युवक, कोयला गांव के 30 वर्षीय युवक, टड़वा मगरपाल के 37 वर्षीय युवक, केवटिया के 17 वर्षीय किशोर, दरियापुर चौक के 28 वर्षीय युवक और 41 वर्षीय एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। इसमें तीन लोग दिल्ली व तीन लोग गुजरात से आए हैं। इसके पहले सुबह में आई जांच रिपोर्ट में दरियापुर के एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया।

17 मरीज आइसोलेशन में और संपर्क में आए 85 सदर अस्पताल में क्वारेंटाइन
वर्तमान समय में आइसोलेशन में 71 पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि संपर्क में आये क्वारेंटाइन वार्ड में 85 लोगों को रखा गया है। यहां बता दें कि पॉजिटिव पाये गये लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची मेडिकल टीम तैयार कर रही है। उसके अनुसार संपर्क में आये लोगों को सदर अस्पताल में बने क्वारेंटाइन वार्ड में रखा जा रहा है। उनकी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
19 migrant positives from Gujarat, Haryana and Delhi, all were staying in Quarantine Center

Post a Comment