जिले में गुरुवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 89 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीजों को बोधगया स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। पॉजिटिव मरीजों में 4 परैया प्रखंड के, 3 डुमरिया प्रखंड के और एक-एक नीमचक बथानी व वजीरगंज प्रखंड के निवासी हैं। पॉजिटिव मरीजों में दो महिला मरीज भी शामिल हैं जो उुमरिया व बथानी प्रखंड के हैं।

वहीं परैया प्रखंड के मिले दो पॉजिटिव मरीजों में बाप और बेटा शामिल हैं। डुमरिया प्रखंड के जो पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें 22 साल की महिला और 30 व 37 साल के पुरुष हैं। वहीं परैया प्रखंड के पॉजिटिव मरीजों में 14 साल, 17 साल के दो किशोर और 35 साल व 46 साल के पुरुष शामिल हैं। नीमचक बथानी प्रखंड से मिली मरीज महिला है जो 34 साल की है। जबकि वजीरगंज प्रखंड से 30 साल का पुरुष पॉजिटिव पाया गया है।

गोपालगंज के दो आप्रवासी भी हुए पॉजिटिव
दूसरी तरफ विदेश से गया आए गोपालगंज जिले के दो अप्रवासी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों को पहले एएनएमएमसीएच में ट्रूनेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद इनका सैंपल क्रॉस चेंकिंग के लिए पटना भेजा गया जहां जांच में फिर से पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment