शेरघाटी/आमस (गया) | एक दिन पहले तक जिस घर में शादी की रौनक थी, वहां सोमवार की सुबह चीत्कार मच गया। गया के विशुनपुर के समीप नेशनल हाईवे-2 पर हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। हादसे में 17 लाेग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद पर चीख पुकार मच गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। लेकिन चमत्कार ही कह सकते हैं कि शवों के ढेर में एक बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहा। दोनों ऑटो में सवार रहे लोग तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे।
हादसे के वक्त अधिकतर लोग नींद में थे...
तिलक समारोह के समाप्त होने के बाद अहले सुबह तीन बजे ऑटो से अपने घर को लौट रहे थे। इसी बीच सरिया लदे ट्रक ने विशुनबिगहा जीटी रोड के समीप दोनों ऑटो को अपने चपेटे में ले लिया। ट्रक ने पहले एक ऑटो में टक्कर मारी। फिर भागने के दौरान दूसरे ऑटो में भी टक्कर मार दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق