प्रखंड के मटिया पंचायत के रंगीनियां गांव के डीलर कुमार अनिल कुमार द्वारा सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली के तहत वितरण के लिए दिए गए चावल की अवैध बिक्री की जा रही थी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा किए गए जांच से इस बात की पुष्टि हुई।
लिहाजा डीलर के विरुद्ध प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दरअसल बीते रविवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर रंगेनियां सड़क मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चावल से लदे एक पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि रंगेनियां निवासी व जन वितरण विक्रेता कुमार अनिल कुमार द्वारा गरीबों के बीच वितरण के लिए लाए गए चावल की अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी।मामले की जांच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा की गई।
आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन में इस बात का खुलासा किया गया कि मई महीने में डीलर को वितरण के लिए जो खाद्यान्न दिया गया और वितरण के बाद जितना खाद्यान्न बचना चाहिए। उससे 21 बोरा अधिक चावल भंडार में पाया गया। जो अनियमितता का प्रतीक है। इसके अलावा डीलर द्वारा भंडार पंजी व वितरण पंजी का संधारण नहीं
किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment