थाना के संघतपर मुसहरी के पास शुक्रवार की रात 11 केवी के तार से टेम्पो पर लदे झाड़-फाटक की छावनी स्पर्श कर गई, जिससे वाहन में आग लग गई और चालक समेत दो जिंदा जल गए। बाद में करंट की सप्लाई बंद करा कर शवाें को गाड़ी से निकाला गया। मृतकों में एक की उम्र 35 और दूसरे की 27 वर्ष है। दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के मुताबिक, भगवानगंज थाना के बसौर गांव के विनोद पासवान की पुत्री की शुक्रवार को शादी थी।
फुलवारी के जानीपुर से बारात आने वाली थी। एक टेम्पो पर झाड़-फाटक लदा था। इस बीच गाड़ी रास्ता भटक कर संघतपर मुसहरी के पास मलमा महाराजचक के पथ में घुस गई। इसी बीच गाड़ी पर लदे झाड़-फाटक की परी लाइट (छावनी) बिजली तार को स्पर्श कर गई जिससे गाड़ी में आग लग गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق