प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय सौतारी के शिक्षक दीनानाथ प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के बाद रविवार को विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षकों द्वारा उन्हें विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक अनोज कुमार सिंह ने बताया कि दीनानाथ बाबू हमेशा बच्चों को कुछ न कुछ सिखाने के लिए उनके अंदर जिज्ञासा रही। उनके ही बदौलत सतौरी विद्यालय को प्रखंड स्तर पर स्वच्छता मामले में पहला स्थान प्राप्त हुआ था। बीडीओ और बीईओ द्वारा विघालय को प्रशस्तिपत्र दिया गया था। विदाई कार्यक्रम में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अनोज कुमार के अतिरिक्त मुख्य रूप से राजीव रंजन, श्यामल प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, दीपक कुमार, राजीव सिंह, ब्रजेश सिंह माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment